
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबंग छवि के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह की सरकार में प्रदेश में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिन में उनके कार्यालय में भेंट की। माना जा रहा है कि राजा भैया भी जल्दी ही भाजपा का दामन थाम लेंगे।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चंद दिन पहले तथा परिणाम आने के बाद प्रदेश में नेताओं के एक दल को छोड़कर दूसरे में जाने का सिलसिला तेज है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब इसी क्रम में एक बड़ा नाम जुडऩे जा रहा है। चुनावी नतीजों के बाद से कई बड़े नेता सरकार जाने पर अपना दल छोड़ कर दूसरे दल में शामिल हो जाते है। अब इसी कड़ी में बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम भी शामिल होता दिख रहा है।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके ऑफिस लाल बहादुर शास्त्री भवन(एनेक्सी) पहुंचे थे। इनके बीच इस मुलाकात का असल मतलब क्या है, यह पता नहीं लग सका है। सूत्रों से खबर है कि राजा भैया सीएम योगी से भाजपा में शामिल होने की बात करने गए थे।
य
https://rashtriyadinmaan.com
