रायबरेली के सामूहिक हत्याकांड का प्रमुख नामजद आरोपी गिरफ्तार


03_07_2017-pd-yadav--rai_m

 

रायबरेली । ईद की रात रायबरेली के ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या के प्रमुख नामजद आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल अल्टीमेटम देने के बाद आज सक्रिय हुई पुलिस ने शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ऊंचाहार कोतवाली की फोर्स ने पांच लोगों की हत्या के मामले में प्रमुख नामजद आरोपी शिवकुमार यादव को आज तड़के सटे मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर दबोचा। माना जा रहा है कि वह भागने की जुगत में था।

रायबरेली में ऊंचाहार के अप्टा गांव में ईद की रात 26 जून को पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य साजिशकर्ता रोहनिया ब्लाक का पूर्व प्रमुख शिव कुमार यादव है। आज वह गिरफ्तार हो गया है।

 

कोतवाल सुरखाब खान ने रायबरेली के रतापुर से उसको अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है। परिवार के लोगों ने कहा कि पूछताछ के बहाने बुलाकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 


Scroll To Top
Translate »