मुख्यमंत्री 6 जुलाई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे


DCHMHJzU0AAO57F
लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  06 जुलाई, 2017 को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री  जनपद स्तर पर प्राप्त लोक शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को आई0जी0आर0एस0 प्रणाली की वेबसाइट पर व्यवहृत किया जा रहा है। आई0जी0आर0एस0 प्रणाली पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता की अति उच्च स्तर से नियमित रूप से समीक्षा की जाती है।
जनपद स्तर पर जनशिकायतों के सापेक्ष अनिस्तारित शिकायतों की संख्या अधिक है। जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की भी कमी है। इस स्थिति के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनपदों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा स्वयं करने का निर्णय लिया है।
शासन द्वारा समस्त जिलधिकारियों एवं वरिष्ठ अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकांे को समीक्षा बैठक हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए आई0जी0आर0एस0 से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं के साथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व अपने जनपद के एन0आई0सी0 सेल के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष मंे सम्बन्धित नोडल अधिकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Scroll To Top
Translate »