चुनाव में बेहतरीन काम के लिए राज्यपाल ने 15 लोगों का किया सम्मान


1499092754517naik

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का सातवाँ और अंतिम चरण बीते 8 मार्च को समाप्त हुआ था, जिसके तहत 11 मार्च को भारतीय जनता पार्टी 325 सीटों के साथ बहुमत में सूबे की सत्ता पर काबिज हुई थी। इसी क्रम में सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह का आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में किया गया था। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने मतदान केन्द्रों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मतदान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, राज्यपाल का आभारी हूँ। 3 सबसे ज्यादा मतदान वाले बूथ की तलाश करना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। 1999 के लोकसभा चुनाव दौरान गोरखपुर क्षेत्र में महज 20 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद चुनाव आयोग सक्रिय हुआ और प्रचार प्रसार शुरू हुआ। लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। राज्यपाल जी ने सराहनीय कार्य किया है। वोटर लिस्ट में जो विसंगतियां हैं उसे सुधारना जरूरी है। सम्मान समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने 15 लोगों को सम्मानित किया। इन सभी लोगों को चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

जिसमें तुकमान सिंह, बूथ लेवल अधिकारी, अजीत सिंह, पीठासीन अधिकारी, मुन्नालाल, प्रधान ग्राम पंचायत चितौरा, वन्दिता श्रीवास्तव, रिटर्निंग ऑफिसर, जितेन्द्र वर्मा, विधायक, 93 फतेहाबाद, सीमा देवी, बूथ लेवल अधिकारी, अमित कुमार शुक्ल, पीठासीन अधिकारी, लाखन सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, रिटर्निंग ऑफिसर, विनोद कुमार, विधायक, 208 भोगनीपुर, राजकुमार, बूथ लेवल अधिकारी, शांति निरूपन, पीठासीन अधिकारी, राजेन्द्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत,संगम लाल यादव, रिटर्निंग ऑफिसर, सत्यपाल सिंह बघेल, विधायक, 95 टूंडला को सम्मानित किया गया।


Scroll To Top
Translate »