गोमती बचाव आंदोलन को लेकर मंडलायुक्त से मिला सनातन महासभा का प्रतिनिधिमंडल


77y6t5
झूलेलाल घाट पर गोमती आरती नौ कों
लखनऊ । गोमती बचाव आंदोलन को लेकर सनातन महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल पांच मांगो को लेकर मंडलायुक्त लखनऊ मंडल अनिल गर्ग से मिला और मुख्यमंत्री ज्ञापित ज्ञापन भी दिया। महासभा के संयोजक डॉ0 प्रवीण के नेतृत्व में मण्डलायुक्त से भेंट की। डॉ0 प्रवीण ने बताया कि मांगों में गोमती रिवर फ्रंट योजना की जांच के साथ गोमती नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने पर कार्य किया जाये। किनारों पर पड़ी मिटटी को हटाया जाये। सभी एस टी पी प्लांट्स चालू किये जाये और गोमती में नालों का गन्दा पानी गिरना किया जाये साथ ही पॉलिथीन मुक्त गोमती व पॉलिथीन मुक्त लखनऊ पर जनता से मिलकर काम हो।
प्रतिनिधिमंडल में संयोजक डॉ0 प्रवीण के साथ संरक्षक अधिवक्ता रमेश अवस्थी, हेमलता त्रिपाठी, दिव्या शुक्ला, मनु सिंह, कमल कपूर व ब्रांड अम्बेसडर “स्वरा“ भी मौजूद थे। महासभा ने निर्णय लिया कि यदि 15 जुलाई तक गोमती की सफाई न हुई तो सनातन महासभा गोमती बचाव आंदोलन तेज करेगी।
डाॅ0 प्रवीण ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर 27वी आदि गंगा मां गोमती महाआरती नौ जुलाई को होगी। डॉ0 प्रवीण ने बताया कि इस बार महाआरती को गुरुपर्व के रूप में मनाया जायेगा। भगवान् चित्रगुप्त घाट हनुमान सेतु निकट 11 मंचो से होने वाली महाआरती में श्री व्यास पूजा के साथ गुरु शिष्य परंपरा को लेकर 1008 दीपो की श्रृंखला के साथ शपथ ग्रहण होगा। महाआरती से पूर्व गणेश वंदना के साथ 21 शंखो और स्वस्तिवाचन, मंगलाचरण व पुष्पांजलि होगी। महाआरती से पूर्व गोमती घाट की सफाई और हवन होगा। महाआरती पूज्य माँ तुलसी पीठाधीश्वर श्री पुरुषोत्तम रामानुजाचार्य जी महाराज(वृन्दावन) के सानिध्य में होगी। अति विशिस्ट अतिथियों कैबिनेट मंत्री डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी  और न्यायमूर्ति माननीय महेंद्र सिंह., न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना..पी के जयंत आदि रहेंगे।
महाआरती के बाद बच्चों के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम व पांच विभूतियो को सनातन शिरोमणि सम्मान व दो वीरांगना सम्मान दिए जायेंगे। साथ ही सनातन न्याय पंचायत और क्रान्तिकारियो की याद में सनातन रक्षा वाहिनी का विशेष गठन होगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया जायेगा।

Scroll To Top
Translate »