मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के थानाध्यक्ष रौनापार, क्षेत्र के सबइंस्पेटर व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया


21404qlpztDZ9L0ppobIjjROjOr5z0B59TBal6282269
मुख्यमंत्री नेअवैध शराब से 05 लोगों की मृत्यु को गम्भीरता से लिया
लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद आजमगढ़ के रौनापार इलाके में अवैध शराब से 05 लोगों की मृत्यु को गम्भीरता से लिया है। पुलिस एवं आबकारी विभाग के कार्मिकों की लापरवाही के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  केे निर्देश पर थानाध्यक्ष रौनापार, क्षेत्र के सबइंस्पेटर व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री  ने इस घटना के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग के निरीक्षक एवं सिपाहियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  ने इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए आबकारी विभाग एवं समस्त जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर अवैध शराब का कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें।

Scroll To Top
Translate »