
लखनऊ । किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी किसान आयोग का गठन करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिषों को लागू करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित करने आदि 8 सुत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चैधरी के नेतृत्व में विधान भवन पर जोरदार “हल्ला बोल” प्रदर्षन किया। प्रदर्षन में प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, मंुषीराम पाल, राजेन्द्र शर्मा, वंषनारायन सिंह पटेल, डाॅ0 मेराजुददीन, राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह, सुधाकर पाण्डेय, ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला आदि नेताओं के कुषल निर्देषन में प्रदेष के हजारों किसानों एवं रालोद कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने सक्रिय भाग लिया।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हल्ला बोल प्रदर्षन किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने व अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया। अपने कार्यकर्ताओं एवं किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुये जयन्त चैधरी ने कहा कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि यद्यपि आज हमले में शहीद हुये अमरनाथ यात्रियों के प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करने का दिन है परन्तु इस पूर्व आयोजित कार्यक्रम के द्वारा प्रदेष और केन्द्र सरकार की किसानों के प्रति वादाखिलाफी की याद भी दिलाना आवष्यक है। अतः यह प्रदर्षन शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने की हिदायत दी जिसका कार्यकर्ताओं और किसानों ने पालन किया लेकिन प्रषासन ने बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करके निंदनीय कार्य किया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रालोद के कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित थे अपराह्न 1 बजे राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चैधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां से विधान सभा की तरफ कूंच किया पुलिस ने धारा 144 का उल्लेख करते हुये प्रदर्षनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उत्साहित कार्यकर्ता पुलिस का बैरियर तोड़ते हुये आगे बढ़ते रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग भी किया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओ को गम्भीर चोटे आयी हैं। इतने के बावजूद कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रषासन रोकने में असफल रहा और कार्यकर्ता सारे बैरियर तोड़ते हुये रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक प्रदर्षन करते हुये पहुंच गये और पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झडपों और धक्का मुक्की चार बजे तक जारी रही। पुलिस अधीक्षक नगर और अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा श्री जयन्त चैधरी और रालोद नेताओं से कई बार की वार्ता के बाद अपर जिलाधिकारी ने राज्यपाल से वार्ता कराने का आष्वासन और हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और वहीं पर रिहा करने की घोषणा भी की गई। श्री जयन्त चैधरी कार्यकर्ताओं के साथ वहीं पर धरने पर बैठ गये और 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देने भेजा। जिसमें प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, पूर्व विधायक सुदेष शर्मा, डाॅ0 अनिल चैधरी विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला, सुनील रोहटा, अमरजीत सिंह, चै0 सूरवीर सिंह, चै0 यषबीर सिंह तथा संजय गुप्ता शामिल थे। महामहिम ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही कराने का आष्वासन दिया उसके बाद आज का प्रदर्षन समाप्त किया गया।
रालोद नेताओं ने मांग की कि किसानों के सभी तरह के कर्जे माफ किये जाएं, उत्तर प्रदेष किसान आयोग का गठन किया जाए एवं स्वामीनाथन आयोग की सिफारिषों को लागू करके किसानों को लाभकारी मूल्य दिलवाया जाए, गन्ना किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाना सुनिष्चित किया जाय, प्रदेष की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा मिल मालिकों के पक्ष में माफ किये गये बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज किसानों को देना सुनिष्चित किया जाय, किसान उपयोगी खाद, बीज व अन्य कृषि उपकरणों को जी0एस0टी0 से मुक्त किया जाय तथा जी0एस0टी0 लगने से पषुओं का इलाज लगभग 50 प्रतिषत तक मंहगा हो गया है जिसे पषुपालको के हित को देखते हुये वापस किया जाय, सरकार द्वारा आलू की खरीद सुनिष्चित की जाए एवं शीतगृहोें के किराए भी सरकार द्वारा निर्धारित किया जाए, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि किसानों की उन्नति के लिए चैधरी चरण सिंह की नीतियों को लागू करने हेतु उनके नाम से योजनाएं चालू करायी जायेगी परन्तु ऐसा नहीं किया गया उसे तुरंत लागू किया जाय तथा उत्तर प्रदेष के काबिल और प्रतिभाषाली नौजवानों को रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए बिना भेदभाव के सरकारी भर्तियों को यथाषीघ्र भरा जाए। राष्ट्रीय लोकदल की मांग है कि सरकार सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरे और निजी क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न करने के लिए व्यवहारिक योजना बनाये।
प्रदर्षन में, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंषी, हाजी वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, किरन सिंह, बी0एल0 प्रेमी, प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, पष्चिमी उत्तर प्रदेष के अध्यक्ष डाॅ0 अनिल चैधरी, पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बुन्देलखण्ड जोन के अध्यक्ष वीरेन्द्र साक्षी, राजा ऐष्वर्य राज सिंह, रविन्द्र पटेल, रजनीकांत मिश्र, अम्बुज पटेल, ज्योति प्रकाष अग्रवाल, रमावती तिवारी, विष्वेष्वरनाथ मिश्र, लखनऊ महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, रामलखन यादव, सत्येन्द्र तोमर, मनोज सिंह चैहान, एम0ए0 आरिफ, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, सुनीता चैधरी, बृजेन्द्र वर्मा, अखिलेष वर्मा, महमूद खान, रमेष सिंह सैंथवार, सीमाव अहमद, राम सिंह पटेल, रामहर्ष यादव आदि लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय मीडया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि प्रदर्षन के दौरान पुलिस की बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज से पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, महानगर अध्यक्ष लखनऊ महबूब आलम, कानपुर के उस्मान को गम्भीर चोटे आयी हैं उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियोें और कर्मचारियों को दण्डित करने की मांग करते हुये कहा कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी तो इससे भी बड़ा आन्दोलन पूरे प्रदेष में करने को बाध्य होंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
