यूपी में कानून व्यवस्था को सुधारने की ज़रूरत है: राज्यपाल


18739118_1852094351778428_5886401880671648905_o
लखनऊ. यूपी केराज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था को सुधारने की ज़रूरत है. हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार के कामकाज पर 6 महीने बाद बोलेंगे.
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अखिलेश की सरकार भी मेरी थी और यह सरकार भी मेरी ही है. उन्होंने कहा कि मैं तीन सालों में दोनों सरकारों के कामकाज का ब्यौरा दूंगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो मिलते रहते थे. मैं उन्हें राय देता रहता था. योगी भी मिलते रहते हैं. उन्हें भी राय देता हूँ. इस दौरान राम नाईक ने
  राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को राजभवन में प्रेस कांफ्रेंस की ,राज्यपाल नाईक ने विरोधी पक्ष के नेता का चयन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि नेता विपक्ष का चयन नए विधानसभा अध्यक्ष को करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा विरोधी दल के नेता का नियुक्त किया जाना यह मुझे उचित नही लगा. मुझे बताया गया कि यहां यही परंपरा है. मैन इस संबंध में सुभाष कश्यप की राय ली थी. उनकी राय भी मेरी जैसी थी. अब यह फैसला मैंने विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ दिया है.


Scroll To Top
Translate »