
लखनऊ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को लखनऊ में राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर कानूनी तरीके से बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कोर्ट के फैसले या दोनों पक्षों के संवाद से राम मंदिर बनाया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर बीजेपी का स्टैंड नहीं बदला है। हमने हमेशा यही कहा है कि विवादित ढांचा गिरने के बाद कानूनी रास्ते से या संवाद के जरिए ही मंदिर बन सकता है। यही बात पार्टी ने हर बार स्थापत्यपूर्ण तरीके से कही है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को लखनऊ में कहा कि तीन साल की एनडीए सरकार में भारत में तेजी से बदलाव हुआ है। भारत दुनिया का तेजी से बढ़ता अर्थतंत्र बना है। मोदी सरकार के तीन साल समाप्त हुए हैं। पिछली सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले सामने आए। वहीं 3 साल में हमारी सरकार पर एक भी आरोप नहीं है। अमित शाह ने कहा कि हमने निर्णय लेने वाली सरकार देश को दी, कांग्रेस सरकार में निर्णय लेने की कमी रही।
https://rashtriyadinmaan.com
