मुलायम सिंह के निर्देश पर आखिरी बार सपा बचाने की कोशिश करूंगा: शिवपाल


0f97cccb1b8abcf4058b74437296ddbd_M

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी में लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर शिवपाल यादव अब बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वो एक बार फिर पूरे यादव परिवार को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो एक आखिरी बार समाजवादी परिवार में चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े भाई मुलायम सिंह के आदेश अनुसार वो जल्दी ही एक बार फिर अपने भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समझाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल पर बरसते हुए कहा कि वह अखिलेश को ये भी बताएंगे की ये दोनों बीजेपी के केंद्र सरकार में मंत्री बनने की योजना बना रहे है। उन्होंने कहा कि दोनों जदयू नेता केसी त्यागी के साथ मिलकर बीजेपी में मंत्री बनने की योजना में है। सूत्रों के मुताबिक वो नेताजी के कहने के बाद ही भतीजे से मिलेंगे। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने वाली बात को अफवाह बताया उन्होंने बताया कि उनका अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों को न फैलाया जाए इनको रोका जाए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अखिलेश नहीं मानते है तो समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाकर अपना वजूद बनाऊंगा। आगे का रास्ता नेताजी के आशीर्वाद से ही तय करूंगा। उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल होने की खबरों को मजाक ही समझे क्योंकि शिवपाल समाजवादी है।


Scroll To Top
Translate »