
लखनऊ. समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बुक्कल नवाब को प्रशासन ने मंगलवार को 6.94 करोड़ रूपये की रिकवरी का नोटिस भेजा है. बुक्कल नवाब पर जियामऊ में गलत तरीके से मुआवजा लेने का आरोप है. बता दें कि हुसैनाबाद हेरिटेज जोन में बुक्कल नवाब की बिल्डिंग गलत तरीके से बनी हुई है. बता दें कि बुक्कल नवाब ने एकल आवासीय नक्शा पास कराकर पांच मंजिला इमारत खड़ी करवा दी थी. इस मामले में एलडीए पहले भी बिल्डिंग गिराने का नोटिस दे चुका है.
गौरतलब है कि 29 तारीख को अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और जयवीर सिंह ने अपने इस्तीफे विधान परिषद के सभापति को सौंप दिए थे. बुक्कल नवाब ने इस्तीफा देने के बाद इशारे में कहा भी था कि जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनके साथ जाने में क्या बुराई है. बुक्कल नवाब ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अखिलेश ने हमारे लोगों पर लाठियां चलवाई थीं. वहीँ इतना देर से इस्तीफे के सवाल पर बुक्कल नवाब ने कहा कि अब तक बर्दाश्त कर रहे थे, जब पानी सर से ऊपर हो गया तो फैसला ले लिया.
https://rashtriyadinmaan.com
