ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने दी रक्षाबंधन की बधाई



img-1502017120148
लखनऊ । रक्षा बंधन भाई- बहन के अटूट प्रेम का पर्व है …. इस पवित्र मौके पर भाई अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेता है। यह त्यौहार हमारी संस्कृति की अमूल्य निधि है। ये बातें यूपी बैडमिंटन अकादमी के चेयरमैन विराज सागर दास ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर कहीं…।
प्रदेशवासियों को जारी अपने बधाई संदेश में ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि सभी पर्व हमे समाज में एकता, भाईचारे का संदेश देते हैं लेकिन रक्षा बंधन एक ऐसा पर्व है, जब हम अपनी बहनों की सुरक्षा का प्रण लेते हैं।
विराज सागर दास ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है इस पवित्र पर्व के प्रति हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करें अगर हम इस मुहिम में सफल होते हैं तो न सिर्फ हम अपनी परंपरा और अपने नैतिक मूल्यों को कायम रखेंगे बल्कि देश में बहन – बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार को भी रोक सकेंगे।

Scroll To Top
Translate »