अंबिका चौधरी ने भी MLC पद से दिया इस्तीफा


21404ft7FLtGW8nFb8DWiq9E9frP4lsG0tT6w2669010
लखनऊ. अमित शाह के यूपी दौरे से शुरू हुआ विपक्षी दलों के नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला अभी भी जारी है. बुधवार को सपा नेता और एमएलसी अशोक बाजपेई के इस्तीफे के बाद देर शाम बसपा नेता अंबिका चौधरी ने भी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया. अंबिका चौधरी ने विधानपरिषद सभापत‌ि रमेश यादव को अपना इस्तीफा सौंप द‌िया है.
  अंबिका सपा से एमएलसी थे, लेकिन कुछ ही महीने पहले वो बीएसपी में शामिल हो गए थे. अम्बिका चौधरी ने बीजेपी में शामिल होने पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो अभी बीएसपी में ही खुश हैं और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. गौरतलब है कि अभी तक समाजवादी पार्टी के कुल 5 एमएलसी इस्तीफा दे चुके हैं. यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब और सरोजनी अग्रवाल पहले ही विधानपरिषद अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं.


Scroll To Top
Translate »