
बिहार। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ के हजरतगंज में मीरा गेस्ट हाउस के पास आईएएस अनुराग तिवारी का शव संदिग्ध हालत में मिला था। उसके बाद अब एक ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रहा है। यहां एक आईएएस अफसर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
खबर के अनुसार 2012 बैच के आईएएस मुकेश पांडेय का शव गाजियाबाद के एक किमी.दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। उन्होंने ने आत्मत्या करने से पहले परिजनों को सोशल मीडिया पर मेसेज भेजकर कहा कि, “मैं इमारत से कूदकर सुसाइड करने जा रहा हूं।”
गाजियाबाद के एसएसपी ने आईएएस का शव मिलने की पुष्टि कर दी है। आईएएस मुकेश पांडेय ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
