गोरखपुर में हुई बच्चों की मौतों के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार —राजबब्बर


index
लखनऊ | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी  के गृह जनपद गोरखपुर के बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में भर्ती इंसेफेलाइटिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त लगभग 30 बच्चों की आक्सीजन की कमी से हुई दुःखद असमय मौत पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज में हुई इस हृदय विदारक घटना ने उ0प्र0 सरकार की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। इन मौतों के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कहा कि कल स्वयं मुख्यमंत्री  गोरखपुर सहित महराजगंज जनपद के दौरे पर थे। गोरखपुर मेडिकल कालेज की कमियांे के बारे में उन्हें बखूबी जानकारी है, जब पूरे पूर्वांचल के मरीज विशेष तौर से इंसेफेलाइटिस से पीडि़त बच्चों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था और इंसेफेलाइटिस से ग्रसित बच्चों में इजाफा ऐसे समय में ही होता है तो जानकारी होने के बावजूद आक्सीजन की कमी कैसे हो सकती है? मुख्यमंत्री  महराजगंज के दौरे पर थे सुर्खियों में बने रहने के लिए तमाम विभागों की गल्तियों को पकड़कर आनन-फानन में 11 कर्मचारियों को निलम्बित किया लेकिन जरा भी यदि संवेदनशीलता दिखाते और अपने कार्यक्रम में मेडिकल कालेज को वरीयता देकर वहां की समस्याओं की जानकारी लिये होते तो आज इतनी बड़ी त्रासदी से उनके गृह जनपद गोरखपुर के गरीब बच्चों सहित अन्य मरीजों को अपनी जान न गंवानी पड़ती।
श्री बब्बर ने मांग की है कि इस भयानक त्रासदी के लिए जिम्मेदार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने मृतकों के परिजनों को बीस-बीस लाख रूपये आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री  केा आगाह किया है कि अविलम्ब गोरखपुर मेडिकल कालेज सहित उ0प्र0 के तमाम अस्पतालों की रिपोर्ट मंगाकर अस्पतालों की जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराते हुए उत्तर प्रदेश की जनता को ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति से रोकने हेतु प्रभावी कदम उठायें, ताकि निर्दोष जनता की जानें बचायी जा सके।

Scroll To Top
Translate »