
नई दिल्ली |यूपी में बीते चार दिनों में हुए दो रेल हादसों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके कहा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुलाकात की और इस पूरे हमले की पूर्ण नैतिक जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे इंतजार करने को कहा है।
रेल मंत्री ने एक के बाद एक पांच ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा है कि इन दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं से मुझे गहरी परेशानी हुई है। यात्रियों को चोट पहुंचने से और कीमती जीवन की खोने से बेहद चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि तीन साल में मैंने रेलवे की भलाई के लिए खून पसीना बहाया है।
सुरेश प्रभु ने अगले ट्वीट में लिखा है कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में ऐसी रेलवे की जरूरत है जो सक्षम और आधुनिक हो। उन्होंने कहा कि मेरा वादा था कि रेलवे उसी पथ में आगे बढ़ेगी और रेलवे उसी रास्ते पर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे की स्थिति को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके में काफी कोशिश की गई जो कई दशकों से बुरी हालत में थी। इसकी वजह से रेलवे में काफी निवेश हुआ और कई उपलब्धियां भी हासिल की।
https://rashtriyadinmaan.com
