चंडीगढ़ | साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है।
-फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गृह सचिव राम निवास ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह सेवाएं 72 घंटे के लिए बंद रखी जाएंगी।
-फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पूरी तरह से थम गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है, वहीं ट्रेनें और बसें भी रोक दी गई हैं। रेलवे ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जाने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें आज की हैं।
-वहीं पंचकूला में सड़कों पर डटे लाखों समर्थक हैं। 5 राज्यों में हाईअलर्ट, हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में धारा 144, तनाव में पुलिस और सरकार। चाक चौबंद सुरक्षा।
-हरियाणा में पुलिस जवानों के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की 53 कंपनियां। पंजाब में 75 कंपनियां और चंडीगढ़ की सुरक्षा के लिए 5000 जवान।
https://rashtriyadinmaan.com

