
लखनऊ,। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज जनपद बस्ती में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन के अन्तर्गत लगभग 05 हजार पात्र किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के कथनी एंव करनी में कोई अन्तर नही है। सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वायद को समय पूरा करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में ऋण मोचन योजना का निर्णय लिया गया था, जो बहुत ही साहसिक कदम है। इस योजना पर कुल लगभग 36 हजार करोड रुपये का खर्च अनुमानित है। उन्होंने कहा कि जब तक 70 प्रतिशत किसानों के चेहरे पर खुशहाली नही आयेंगी तब तक राज्य एवं देश खुशहाल नही होगा।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिचैलियों, भ्रष्टाचार, शोषण आदि से मुक्त करते हुए किसानों के जीवन स्तर में व्यापक स्तर पर सुधार लाना है। इसके लिए किसानों को समय पर बिजली, पानी, खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना लागू की गई है, जिसमें बस्ती मण्डल के 1.27 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है इससे किसानों का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जनपद बस्ती में ऋण मोचन योजना से करीब 87582 हजार किसान लाभान्वित होंगे और इसके लिए 348 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है।
https://rashtriyadinmaan.com
