राहुल ने डुसू चुनाव जीत पर दी बधाई


RahulRahulGandhi

 

नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डुसू) के चनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की शानदार जीत पर बधाई देते हुए कांग्रेस की विचारधारा में छात्रों का विश्वास करार दिया है।

अमेरिका की यात्रा पर गये श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा कि डुसू चुनाव में एनएसयूआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद जीत हासिल किया है।

उन्होंने छात्रों को धन्यवाद देते हुए एनएसयूआई की जीत को कांग्रेस की विचारधारा में छात्रों के विश्वास को दर्शाती है।
डुसू के आये परिणामों में एनएसयूआई ने 2012 के बाद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। छात्रसंघ ने उपाध्यक्ष पद भी जीत दर्ज की है।


Scroll To Top
Translate »