कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने PM मोदी पर किया अभद्र ट्वीट, भड़के लोग


tiw
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी का अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे है। पीएम के जन्मदिन पर पूरे देश से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से उनके जन्मदिन पर एक अनूठी शुभकामनाएं दी गई है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे हैं। मनीष तिवारी के आधिकारिक ट्विटर पेज से किए गए ट्वीट में बहुत ही गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
दरअसल हुआ ये कि मनीष तिवारी ने पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी विदेश दौरे पर राष्ट्रगान के बीच में गलती से चल पड़ते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनीष तिवारी ने लिखा पीएम मोदी का मजाक उड़ाने की कोशिश की। वहीं, मनीष के इस ट्वीट पर दीपक कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी को आप देश भक्ति ना सिखाएं, खुद महात्मा गांधी भी उन्हें नहीं सिखा सकते। मोदी जी के डीएनए में है। बस देख लिया कि आप कितना नीचे गिर सकते हो।
इस पर मनीष तिवारी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं मनीष के इस अभद्र ट्वीट के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे। बहुत से लोगों ने तो ये तक लिख दिया कि आपकी भाषा देख ये नहीं लगता है कि आप कभी मंत्री रहे हैं। दिग्विजय सिंह पीएम को गाली भी दे चुके हैं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई तो दी लेकिन साथ ही तंज भी कसा है।


Scroll To Top
Translate »