
कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाय
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र एवं विश्व प्रसिद्ध शिक्षा के केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय बीएचयू में स्वयं उनकी मौजूदगी में पुलिस प्रशासन द्वारा केन्द्र, प्रदेश सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण धरना दे रहीं छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं फायरिंग की घटना के विरोध में विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया एवं सिर मुंड़वाकर विरोध दर्ज कराया। वहीं जिला, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं गौरव चैधरी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
यह जानकारी देते हुए लखनऊ लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय से सैंकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में घटी छात्र.छात्राओं पर किये गये अमानवीय एवं तानाशाही घटना के विरोध में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जीपीओ की ओर बढ़ रहे थे जहां भारी पुलिस बल का प्रयोग करते हुए रास्ते में रोका गया। जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध किया गया एवं युवा कांग्रेस के मोहम्मद सईद गुड्डू, अमीर हमजा सिद्दीकी एवं जितेन्द्र तिवारी ने वाराणसी में छात्र.छात्राओं पर हो रहे अत्याचार को शर्मनाक बताते हुए अपना सिर मुड़वाकर विरोध प्रकट किया।
इस मौके पर युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि खुद को धर्म का ठेकेदार बताने वाली प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर नवरात्र के पवित्र माह में छात्राओं पर लाठियां और गोलियां बरसायी जा रही हैं। उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। शिक्षा के केन्द्र को जंग का मैदान बनाया जा रहा है और शिक्षा के मंदिर को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
