यशवंत के अर्थ-व्यूह में फंसे अरुण जेटली अब खुद मोर्चे पर आकर देंगे जवाब


2017_9$largeimg28_Sep_2017_163052337

 

नयी दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था पर यशवंत सिन्हा द्वारा उठाये गये सवालों का जवाब अब खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली देंगे. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि आज किसी समय जेटली अर्थव्यवस्था पर अपना पक्ष रख सकते हैं. एनडीए – 1 सरकार में वित्तमंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने कल इंडियन एक्सप्रेस अखबार में एक लेख लिख कर कहा था कि जेटली ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लागू करने के तरीके पर सवाल उठाया था. इससे पहले मोदी सरकार के एक बड़े चेहरे राजनाथ सिंह ने जेटली का बचाव किया था. कैबिनेट के फैसलों की मीडिया को जानकारी देने आये गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमारी अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया भर में उसकी एक साख है, इस पर कोई सवाल नहीं है.

 

उधर, एक दूसरे अंगरेजी अखबार में लेख लिख कर यशवंत सिन्हा के पुत्र एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को सरकार का बचाव करना पड़ा. जयंत ने लिखा कि हम एक नयी मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे हैं, जो न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद होगी. उन्होंने यहां तक लिखा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कई लेख लिखे जा चुके हैं, दुर्भाग्य से उनमें कम तथ्य होते हैं. उन्होंने लिखा कि अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसके मूल्यांकन के लिए थोड़ा वक्त देना होगा.

Scroll To Top
Translate »