नारायण राणे ने बनाई नई पार्टी, BJP के समर्थन में जाने का दिया इशारा


rane-696x398

 

मुंबई: पिछले हफ्ते कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। राणे की नई पार्टी का नाम ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ होगा। उन्होंने आज (01 अक्टूबर) मीडिया के सामने इसकी घोषणा की।

मीडिया से बातचीत के दौरान नारायण राणे ने शिवसेना पर जबर्दस्त हमला बोला, लेकिन बीजेपी को लेकर उनका रुख नरम रहा। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है आने वाले समय में वो बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं।

 

मीडिया की वजह से जिंदा है शिवसेना
मीडिया से बातचीत करते हुए राणे ने कहा, कि ‘शिवसेना सिर्फ अखबारों और टीवी चैनलों की वजह से जिंदा है।’ वहीं, बीजेपी को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन के भीतर उनकी पार्टी अगली रणनीति बनाएगी। इसके बाद बीजेपी को समर्थन देने पर फैसला होगा। बुलेट ट्रेन से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में नारायण राणे ने कहा, वो बुलेट ट्रेन का विरोध नहीं करेंगे।

 


Scroll To Top
Translate »