पीएम मोदी ने किया समुद्री सुरक्षा के लिए ऐलान, द्वारका में बनेगा मरीन पुलिस केंद्र


PM-Modi-In-Gujarat

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. एक महीने में यह उनका तीसरा गुजरात दौरा है. पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत द्वारकाधीश मंदिर में पूजा से की. इस दौरान उन्होंने ओखा और बेत के बीच पुल का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री ने कहा, वो दिन याद करिए, जब माधव सिंह सोलंकी की एक बार जामनगर में टंकी का उद्घाटन करते हुए फोटो छपी थी, वो उस वक्त की सोच की सीमा थी, और हम ब्रिज बना रहे हैं. हम आपके सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी लाएगा और विकास का माहौल पैदा करेगा.

समुद्री सुरक्षा के लिए पीएम ने द्वारका में मरीन पुलिस केंद्र बनाने का ऐलान किया है. उनकी ट्रेनिंग अलग होगी, इसके लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट देवभूमि द्वारका में बनाई जाएगीय. जीएसटी पर उन्होंने कहा कि हमने शुक्रवार को जीएसटी के लिए अहम फैसले लिए, तो 15 दिन पहले दिवाली आ गई.

उन्होंने कहा कि वे समंदर में घंटों मेहनत करने वाले मछुआरों के लिए भी एक योजना ला रहे हैं. हम उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की योजना ला रहे हैं. सरकार उन्हें कम ब्याज पर लोन देगी. साथ ही डेढ़ करोड़ की बड़ी बोट खरीदने की व्यवस्था करेगी, जिससे उनकी कमाई बढ़ेगी.


पीएम शनिवार को दिल्ली से जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन भाई पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया.


Scroll To Top
Translate »