
बीजेपी अमेठी में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए विकास की रणनीति पर काम कर रही है। मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से ही कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें गौरीगंज में राजकीय क्षयरोग अस्पताल, बहादुरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसाफिरखाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमेठी विकास खंड और भादर विकास खंड में रोगी आश्रय स्थल शामिल हैं। इसके अलावा अमेठी संसदीय क्षेत्र के सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे 1900 मीटर लंबा लांचिंग एप्रन, अमेठी में सीएमओ आफिस और आवास के लिए भवन, नगर पालिका गौरी गंज में एफ एम रेडियो, अमेठी कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के लिए आवासीय एवं अनावासीय भवन, ग्राम ताला में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के साथ विकासखंड अमेठी में सीएचसी केंद्र का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर अमेठी के ढाई हजार लोगों को प्रधानमन्त्री आवास दिया गया। सौ लोगों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र दिया गया। 25 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दी गई और उनकी रैली को हरी झंडी दिखाई गई। 700 श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 3000 लोगों को शौचालय वितरित किया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
