
अहमदाबाद | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विरोधी बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन इसी पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री, 4 महिला गवर्नर और 6 कैबिनेट मिनिस्टर दिए हैं। सुषमा स्वराज अहमदाबाद में ‘महिला टाउन हॉल’ कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान संघ और बीजेपी में महिलाओं की भागीदारी पर सवाल उठाए थे।
एक युवती ने सुषमा स्वराज से जब राहुल गांधी के बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मेरा इस विषय में वही कहना है जो आप कह रही हैं। नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता। राहुल जी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और चर्चा उनके अध्यक्ष बनने की भी चल रही है। अगर वे हमसे यह पूछते कि आरएसएस में महिलाओं को अनुमति क्यों नहीं है तो मैं निश्चित उन्हें जवाब देती और तर्कसंगत जवाब देती। लेकिन जिस अभद्रता से उन्होंने यह सवाल पूछा है, यह प्रश्न पात्रता ही नहीं रखता उत्तर देने की।’
षमा स्वराज ने कहा, ‘हमारी सरकार से पहले कभी कोई महिला सीसीएस (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी) की सदस्य नहीं रही। बीजेपी की सरकार में इस कमिटी में 5 में से 2 सदस्य महिलाएं हैं।’ गौरतलब है कि सीसीएस कमिटी में प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री होते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
