IIT कानपुर ने टॉप-500 शिक्षण संस्थानों की सूची में दर्ज कराया अपना नाम


IIT-Kanpur-registers-its-list-of-top-500-educational-institutions

नई दिल्ली। आईआईटी, कानपुर दुनिया के टॉप-500 शिक्षण संस्थानों की सूची में अपना नाम शामिल किया है। वर्ल्ड रैंकिंग में इसे 201-250 के  बैंड में रखा गया है। इस बार दुनिया भर के संस्थानों में एशिया का वर्चस्व रहा है। टाइम्स हायर एजुकेशन सर्वे की ओर से जारी इस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 की इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईएस, बेंगलुरु को 89 वां स्थान मिला है।

टाइम्स हायर एजुकेशन सर्वे पहले टॉप-100 संस्थानों की लिस्ट में शामिल था। पहली बार उसने टॉप-500 संस्थानों को लिस्ट में शामिल किया है। टॉप-100 में देश के किसी भी आईआईटी को स्थान नहीं मिल पाया है। इसका आकलन इंडस्ट्री आय, निवेश और शिक्षा समेत अनेक आधार पर किया गया है।

आईआईटी कानपुर की सफलता यह है कि वह विश्व के संस्थानों में अपनी रफ्तार बनाए हुए है। एशिया का दबदबा: इस बार टॉप-500 संस्थानों की लिस्ट में एशिया का शैक्षिक क्षेत्र में दबदबा कायम है। इनमें से 132 संस्थान एशिया के हैं। टॉप-10 में भी एशिया के संस्थानों ने स्थान लिया है। 127 संस्थान अमेरिका, कनाडा आदि देशों से हैं।

 

इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
संस्थान रैंक (बैंड में)

आईआईएससी, बेंगलुरु 89
आईआईटी बॉम्बे 126-150
आईआईटी दिल्ली 201-250
आईआईटी कानपुर 201-250
आईआईटी खड़गपुर 201-250
आईआईटी मद्रास 251-300
आईआईटी रुड़की 251-300
आईआईटी गुवाहाटी 301-400
जाधवपुर विवि 401-500
एनआईटी राउरकेला 401-500

 

कम्प्यूटर साइंस
आईआईएस 101-125
आईआईटी बॉम्बे 126-150
आईआईटी दिल्ली 126-150
आईआईटी खड़गपुर 126-150
आईआईटी मद्रास 201-250


Scroll To Top
Translate »