कांग्रेस ने नोटबंदी को बताया स्कैम ऑफ द सेंचुरी, 8 नवंबर को मनाएंगे ब्लैक डे


ghulam-nabi-azad-18-1508835359-266018-khaskhabar

 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने नोटबंदी को स्कैम ऑफ द सेंचुरी बताया। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक विपक्षी दलों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में 6 दलों के साथ कांग्रेस ने विपक्षी दलों की कॉरडिनेशन कमेटी बनाई है। ज्ञातव्य है कि 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा हो जाएगा। 8 नवंबर को कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि विपक्षी दलों की कॉर्डिनेशन कमेटी में 6 दलों के नेता शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर 8 नवंबर को ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे। आजाद ने कहा कि नोटबंदी के वक्त इस नियम में 135 बार परिवर्तन करना पडा, कई लोगों की जानें गई। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को भारी नुकसान हुआ है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस मौके पर 18 विपक्षी दल सरकार से सवाल पूछेंगे। आजाद ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर पर फेल है। उन्होंने कहा कि मोदीजी सब कुछ बर्बाद करके बातचीत करने चले हैं। उन्होंनेपूछा कि कश्मीर मामले पर कौन कौन स्टेकहोल्डर हैं। केंद्र सरकार कश्मीर मुद्दे पर किन किन लोगों से बातचीत करेगी।


Scroll To Top
Translate »