
लखनऊ|
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में
हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2019 की तैयारी में निकाय चुनावों के
परिणाम मददगार होंगे। भाजपा सरकारों ने जनता की भलाई का कोई काम नहीं
किया है। अब बड़ी लड़ाई की शुरूआत हो रही है। आम सहमति और एकजुटता से
सकारात्मक नतीजे आ सकते हैं। हमारे साथ समाजवादी सरकार की उपलब्धियां हैं
और मुकाबिले में भाजपा की हर मोर्चे पर विफलताएं हैं।
बैठक में विरोधी दल के नेता श्री रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद
में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,
पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विधायक एसआरएस यादव भी उपस्थित
थे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार से जनता निराश है।
जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान के साथ धोखा हुआ है। कर्जमाफी के नाम पर
मजाक हुआ है। गन्ना किसान को लागत बराबर भी फसल का मूल्य नहीं मिला है।
किसानों की आय दुगनी करने का झूठा वादा हो रहा है। समाजवादी पार्टी का
प्रस्ताव था कि किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए किसान फण्ड बनना
चाहिए। मजदूरों को भी काम नहीं मिल रहा है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया हैकि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी ने
व्यापार चैपट कर दिया है। व्यापारी अपमानित हो रहे हैं। भवन निर्माण
सामग्री की अनुपलबधता से निर्माण कार्य बंद है। विद्युत आपूर्ति बाधित
है। मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट जैसे पवित्र स्थलों में कूड़ा करकट
के ढेर लगें हैं। स्वच्छता अभियान का ढोंग रचा जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में खासकर शहरों में कानून का
राज नहीं है। हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़खानी की घटनाओं की बाढ़ आ गई हैं।
महिलाएं असुरक्षित हैं। बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं आम हैं।
औरैया, मेरठ में दुष्कर्म हुए हैं। अपराधी बेखौफ घूमते हैं और पुलिस बल
का मनोबल गिरा हुआ है। अवैध खनन जोरों पर है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में शहरों की सड़कों
का चैड़ीकरण बड़े स्तर पर हुआ। कई पुल और फ्लाई ओवर बनाए गए। शहरों को
समाजवादी सरकार में 24 घंटे बिजली दी गई थी जबकि अब उसमें कटौती से जनता
परेशान है। तब किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं, नौजवानों,
छात्रों गरीबों और अल्पसंख्यकों के लिए तमाम योजनाएं लागू की थी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपाई जेब में ओपियम रखते हैं। लोकतंत्र की
यह खतरनाक स्थिति है। जनता सच्चाई जानती है। आवश्यकता बस यह है कि
कार्यकर्Ÿाा मतदाताओं के पास जाएं उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियां
बताएं तथा भाजपा के झूठ और छलप्रपंच से सावधान करें।
https://rashtriyadinmaan.com
