नई मेट्रो रेल नीति 2017 के तहत प्रदेश में आगामी मेट्रो परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर कार्यशाला का आयोजन


DSC_6127
लखनऊ:   लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) ने आज नई मेट्रो रेल नीति 2017 के तहत उत्तर प्रदेश में आगामी मेट्रो परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश  उपस्थित थे।
लखनऊ में आयोजित की गई इस कार्यशाला में श्री मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव आवास और शहरी नियोजन विभाग, लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव, विश्व बैंक के श्री ओ0पी0 अग्रवाल, श्री अंकुश मेहरोत्रा, वाइस प्रेसिडेन्ट, शहरी जन ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी)), श्री पीयूष कंसाल, समूह महाप्रबंधक, राइट्स लिमिटेड, भारत सरकार, श्री अनिल लाल, डायरेक्टर, सिस्ट्रा इंडिया लिमिटेड, श्री दिलीप जडेजा, वाइस प्रेसिडेन्ट, रैपिड मेट्रो रेल लिमिटेड, गुड़गाॅव,  श्री निकोलस सेंगर, अलस्टॉम (फ्रांस) और अन्य शीर्ष स्तर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तिआंे के अलावा सरकारी व गैर सरकारी संस्था के लोग मौजूद रहे।
आज लखनऊ में आयोजित की गई इस कार्यशाला में भारत और विदेशों में से सबसे महत्वपूर्ण मेट्रो के दिग्गजों का सम्मेलन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों में कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, इलाहाबाद और झांसी जैसे नए शहरों के नये नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत आगामी मेट्रो रेेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन के पहलुओं को तलाशने के लिए प्रतिभागियों के बीच प्रस्तुतीकरण और चर्चा शामिल रही।
श्री कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, लखनऊमेट्रो के ने उत्तर प्रदेश राज्य में मेट्रो रेल जैसे मासरैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) की उपलब्धि और क्षमता को प्रस्तुत किया है। यूपी के अन्य शहरों में एमआरटीएस की जरूरतो को देखते हुए उन्हांेने कहा कि मेट्रो रेल प्रणाली शहरीकरण के लिए सुरक्षा, आराम के साथ ही अधिक क्षमता में यात्रियो को अपने गंतव्य तक पहुंचा रही है।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि-शहर को मेट्रो जैसी एक कुशल परिवहन प्रणाली प्रदान करना सुशासन का एक उदाहरण है। इसमें समाज और उपयोगकत्तओं के कई समाजिक और आर्थिक लाभ इसमें निहित है।
श्री मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव, आवास और शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये इस नई मेट्रो रेल नीति 2017 के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर देते हुये कहा कि यह एक कांम्प्रेहेसिव मोबेलिटीप्लान (व्यापक और गतिशील) योजना है जो इस नई नीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेट्रो शहर की जरूरतों के बारे में मासरैपिडट्रांजिट सिस्टम एक बेहतर विकल्प है जो राज्य में आगामी परियोजना के बेहतर कार्यान्वयन में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
इससे मिनार में मेट्रो परियोजना के वित्तीय संसाधन के लिए लोगो के दरवाजे से जोडने के मुददे पर विचार करने के लिए इस मार्ग पर वैट कैप्चर फाइनेंस के साथ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पर मासरैपिडट्राजिट मार्ग पर एक प्रस्तुति दी जिसमें नई मेट्रो रेल नीति 2017 के अनुसार, मेट्रो परियोजनाओं के लिए विस्तार परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की तैयारी में वैकल्पिक विश्लेषण और परिवर्तित आवश्यकताएं नई मेट्रो रेल 2017 के अनुसार विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने मेट्रो नीेति की प्रमुख विशेषताओं पर संबोधित करते हुए कार्यशाला का समापन किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो तकनीकी के मानवीकरण औैर किसी भी शहर के लिए सर्वोतम गतिशील योजना के अनुसार कांम्प्रेहेसिव मोबेलिटीप्लान (व्यापक गतिशीलता योजना) केवल मासरैपिडट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) का व्यापक समाधान खोजने के लिए प्रयासरत है। मुख्य सचिव ने श्री कुमार केशव, प्रबंध निदेशक लखनऊ मेट्रो को बहुत ही कम समय में इस तरह की एक उत्कृष्ठ संगोष्ठी के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसी कार्यशाला को जारी रखन को सुझाव दिया।
श्री ओ.पी. अग्रवाल, सीईओ विश्व संसाधन संस्थान भारतनेमेट्रो की परियोजना के वित्तीय संसाधन के लिए लोगो के दरवाजे से जोडने के मुददे पर विचार करने के लिए इस मार्ग पर वैट कैप्चर फाइनेंस के साथ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पर मास रैपिडट्राजिट मार्ग पर एक प्रस्तुति दी जिसमें नई मेट्रो रेल नीति 2017 के अनुसार, मेट्रो परियोजनाओं के लिए विस्तार परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की तैयारी में आर आईटीईएस लिमिटेड समूह के महाप्रबंधक श्रीपीयूष कंसल ने अपनी प्रस्तुति वैकल्पिक विश्लेषण और परिवर्तित जरूरतों पर प्रस्तुत दी। अपनी इस प्रस्तुति के बाद इस विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
श्री अंकुश मेहरोत्रा, वाइस प्रेसिडेन्ट अरबन माॅस ट्रांजिट कम्पनी (यूएमटीसी)े ने नई मेट्रो रेल नीति 2017 के मूल्यांकन फ्रेम वर्क की आवश्यकता के अनुसार व्यापक गतिशीलता योजना तैयार करने पर एक प्रस्तुति दी। सिस्ट्रा इंडिया लिमिटेड के निदेशक श्री अनिल लाल ने जकार्ता की लाइट मेट्रो पर प्रतिभागियों को उजागर किया, जबकि अल्स्टॉम, फ्रांस के श्री निकोलस सैगर ने भी ‘एक्सोनिस‘ एक लाइट रेल सिस्टम पर विस्तृत जानकारी भी दी।
–’———

Scroll To Top
Translate »