सोनिया गांधी आज हुईं 71 साल की, पीएम मोदी ने दी शुभकामनांए


sonia_gandhi_birthday_2017129_105735_09_12_2017

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया के निवास 10 जनपथ पर सोनिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने के लिए अपने साथ ढोल-नगाड़े लेकर 10 जनपथ पहुंचे। हालांकि राहुल इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में काफी व्‍यस्‍त हैं। लेकिन इस व्‍यस्‍तता के बीच राहुल अपनी मां को जन्‍मदिन की बधाई देने दिल्‍ली पहुंचे।

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ये आखिरी जन्मदिवस है क्योंकि नए अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी का नामांकन पत्र दाखिल हो चुका है। इसलिए भी सोनिया गांधी का ये जन्‍मदिन बतौर कांग्रेस अध्‍यक्ष बेहद खास है। सोनिया गांधी बतौर कांग्रेस अध्‍यक्ष सबसे लंबे समय तक पद में बनी हैं और  साथ  ही उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस को दो बार देश की कमान संभालने का मौका मिला।


Scroll To Top
Translate »