
लखनऊ: यूपी में जल्द ही पीपीपी मॉडल पर तैयार अस्पताल में मरीजों के इलाज सस्ते दामों पर हो सकेंगे। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त हॉस्पिटल में जिले के सामान्य वर्ग के लोगों का भी उपचार संभव हो सकेगा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी पहल शनिवार (9 दिसंबर) को राजधानी में मेदांता मेडिक्लीनिक का शुभारंभ करके संकेत भी दे दिया है।
लखनऊ के मेदांता मेडिक्लीनिक का निर्माण सिकंदरबाग चौराहे पर किया गया है। सीएम योगी के शुभारंभ करने के साथ ही मेदांता अस्पताल का यूपी में आगाज हो गया है। यहां पर आने वाले मरीजों का उपचार कम दामों पर करने का दावा किया गया है।
फिलहाल, अभी राजधानी के मेदांता मेडिक्लीनिक का शुरुआती दौर पूरा हुआ है। इस मौके पर मौजूद हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही मेदांता अपना विस्तार करेगा। 1000 बेड युक्त मेदांता सारी सुविधाओं से लैस हो जाएगा। गरीबों के इलाज यहां पर कम दामों पर संभव होगा। इसके अलावा यूपी के पूर्वांचल में भी जल्द ही ऐसे मेदांता मेडिक्लीनिक का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यूपी के सभी लोगों तक बेहतर उपचार की सुविधा दी जा सके।
जब से जिले में योगी सरकार आई है, तब से सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रदेश में बेहतर इलाज की सुविधा देने का दावा कर रहे हैं। सरकार के इस कदम से उनके दावे कुछ हद तक पूरे होते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार ने संकेत दिया है कि नवनिर्मित मेदांता मेडिक्लीनिक में सस्ते दामों पर मरीजों का इलाज होगा।
https://rashtriyadinmaan.com
