सभी एग्जिट पोल में गुजरात-हिमाचल में BJP को बहुमत के आसार


वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो इंडिया टुडे ने अपने एग्जिट पोल में बताया है कि 68 में से भाजपा को 47 से 55 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा यहां कांग्रेस को 13 से 20 सीटें होने का दावा किया जा रहा है।

 

एग्जिट पोल अपडेट-

-रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीट मिलने का अनुमान है।

-एनडीटीवी पर प्रसारित एक एग्जिट पोल में कहा गया कि गुजरात में भाजपा को 112 तथा कांग्रेस को 70 सीट मिल सकती हैं।

-टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में कहा गया कि गुजरात में भाजपा को 115, कांग्रेस को 64 तथा शेष सीट अन्य दलों को मिल सकती हैं।

-इंडिया न्यूज-सीएनएक्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार। यहां बीजेपी को 44-50, कांग्रेस को 18-24  और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान।

इंडिया न्यूज-सीएनएक्स के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी सरकार। इसके मुताबिक यहां बीजेपी को 110-120, कांग्रेस को 65-75 और अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

-न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य के मुताबिक गुजरात में कुल 182 सीटों में भाजपा को 135 और कांग्रेस को 47 सीटें मिलने का अनुमान है।

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण में 68.70% मतदान, 18 दिसंबर को आएंगे नतीजे

-एबीपी न्यूज के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों में से भाजपा को 38, कांग्रेस को 29 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

-एबीपी न्यूज के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इस बार कांग्रेस के हाथ से हिमाचल प्रदेश भी छिनने का अनुमान है।

-एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के मुताबिक गुजरात की कुल 182 सीटों में से भाजपा को 112-122  कांग्रेस को  60-68 और अन्य को  0-2 मिलने का अनुमान।

-एबीपी न्यूज के मुताबिक मध्य गुजरात की 40 सीटों पर 47 फीसदी, कांग्रेस को 42 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिलने का अनुमान। यहां भाजपा को 24 सीटें, कांग्रेस को 16 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल: भाजपा को हिमाचल और गुजरात में बढ़त का दावा

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के #ExitPoll के मुताबिक, हिमाचल में बीजेपी सरकार। कुल 68 सीटों में से भाजपा को 55 और कांग्रेस को 13 सीटें मिलने का अनुमान।

-इंडिया टीवी के मुताबिक मध्य गुजरात में कुल 40 में से भाजपा को 21-25, कांग्रेस को 14-18 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान।

 


Scroll To Top
Translate »