कुलभूषण जाधव पर सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बयान से हंगामा, संसद सदस्यता खत्म करने की मांग


सपा सांसद और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान जादव को एक आतंकवादी मानता है इसलिए उसके साथ वैसा ही सलूक किया। उन्होंने आगे कहा कि भारत को भी आतंकियों के साथ ठीक वैसा ही सलूक करना चाहिए।

नरेश अग्रवाल ने इस बात पर भी हैरनी जताई कि आखिर क्यों इस मामले की मीडिया की तरफ से इतना तूल दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि नरेश अग्रवाल का बयान ऐसे वक्त पर आया है बयान ऐसे वक्त पर आया है जब एक दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्रिसमस के दिन कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के बीच मुलाकात के दौरान हुए उन सलूकों को सार्वजनिक कर उस पर कड़ा ऐतराज जताया। मंत्रालय की तरफ से जाधव की पत्नी और उनकी मां के साथ पाकिस्तान की तरफ से किए गए अपमान के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

अग्रवाल के इस बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने नरेश अग्रवाल को माफी मांगने या नहीं तो संसद सदस्यता खत्म करने सदन से की मांग की है।

जबकि, भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हन ने सपा नेता के बयान को राष्ट्र हित के खिलाफ बताया है। उन्होंने इसी बहाने सपा के सहयोगी कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और कहा कि कांग्रेस भी हमेशा पाकिस्तान का पक्ष लेती है।

अपने बयान पर नरेश अग्रवाल ने दी सफाई

हालांकि, कुलभूषण मामले पर उनके दिए बयान से उपजे बवाल को शांत करने के लिए नरेश अग्रवाल ने मीडिया में आकर सफाई दी।

उन्होंने कहा कि उनका यह मतलब ही नहीं था। सपा सांसद ने कहा कि जो भारतीय पाकिस्तान की जेलो में हैं उनके साथ वो जो व्यवहार कर रहे हैं हमको भी इंडिया में जो पाकिस्तान के जासूस है उनके साथ वैसा ही आतंकवादी जैसा व्यवहार करना चाहिए। हम उनके साथ खुली छूट देकर व्यवहार कर रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »