
मुख्यमंत्री ने नववर्ष सन् 2018 ई0 पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नववर्ष सन् 2018 ईसवी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। उन्हांेने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
बधाई संदेश में योगी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने और ग्रामीण इलाकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। नववर्ष मंे विभिन्न क्षेत्रों में नई योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।
———
https://rashtriyadinmaan.com
