कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से अमेठी के दो दिन के दौरे पर, करेंगे रोड शो


index.php

 

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी सोमवार से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का भरने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करेंगें.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे. वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुचेंगे और मुंशीगंज अतिथि घर जायेंगे.

इसके बाद 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मुसाफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है. सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं.


Scroll To Top
Translate »