पीएम मोदी की छात्रों के लिए लिखी किताब ‘एग्जाम वारियर्स’ लॉन्च


xjav-1517663064.jpg.pagespeed.ic.pyCG_YI11h
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बच्चों के लिए लिखी किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ शनिवार को लॉन्च हो गई है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किताब को लॉन्च किया।किताब का विमोचन प्रवासी भारतीय केंद्र में हुआ। ‘एग्जाम वाॉरियर्स का प्रकाशन पेंग्विन बुक्स ने किया है। 208 पन्नों की किताब की कीमत 100 रुपए हैं। इस किताब की दो दिन से ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले बच्चों का तनाव कम करने के लिए इस किताब में टिप्स दिए हैं। मोदी ने इसमें बच्चों को एग्जाम स्ट्रेस से निपटने और अच्छा परफॉर्म करने के टिप्स दिए हैं। दसवीं-बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को खास टिप्स दसवीं-बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को खास टिप्स किताब में दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की परेशानियों पर फोकस किया गया है। इस पुस्तक में टिप्स को मंत्रों की शक्ल में लिखा गया है। इसके अलावा यह ‘इंटरएक्टिव’ भी है। मतलब पीएम मोदी ने किताब को सीधे संवाद/बात करने के अंदाज में लिखा है। पुस्तक में कई गतिविधियां भी हैं जिनका छात्र अभ्यास करके न सिर्फ तनाव से मुक्ति पा सकते हैं बल्कि परीक्षा के लिए तैयारियां भी कर सकते हैं।
योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की भी बात योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की भी बात इस किताब में कई उदाहरण भी दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स को योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की जरूरत भी समझाई गई है। पीएम मोदी के ऐप से इस किताब के कई खास फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है। किताब में छात्रों का कम्युनिटी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया है।


Scroll To Top
Translate »