
दिल्ली | भाजपा के मुख्य कार्यालय का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया।पीएम मोदी ने कहा कि आपकी(अमित शाह) पूरी टीम ने कड़ी मेहनत से भाजपा के मुख्यालय को निश्चित समय में तैयार कर दिया, इसके लिए में आपको बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एक राजनीतिक पार्टी बनाना आसान काम नहीं है। हर पार्टी के अपने विचार, आदर्श और काम करने के तरीके होते हैं। यह तथ्य है इस तरह की पार्टियां ही भारत में लोकतंत्र सुंदर बनाती है।पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी की यात्रा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी से शुरू हुई है। कार्याकर्ताओं की जनरेशन अपना जीवन हमारी पार्टी को दिया है।
जनसंघ और भाजपा नेताओं आजादी के बाद बड़े आंदोलनों में कई नेतृत्व किया है। हमारी पार्टी ‘राष्ट्रभक्ति’ के लिए प्रतिबद्ध है। करीब 34 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का पता बदला है। बीजेपी के पुराने दफ्तर 11 अशोक रोड को खाली कर दिया जाएगा और अब नए पते 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नया पार्टी दफ्तर होगा। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बीजेपी नेता वहां मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
