
लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को यूपी में घेरने की सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. गोरखपुर और फूलपुर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर विपक्षी एकता की कोशिश भले ही सिरे न चढ़ी हो, लेकिन अखिलेश यादव ने सपा को मजबूत करना शुरू कर दिया है. शनिवार को इस कड़ी में उन्होंने पीस पार्टी और निषाद पार्टी से गठजोड़ करने का ऐलान किया है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना दखल रखने वाली डॉ. अय्यूब की पीस पार्टी और संजय निषाद की निषाद पार्टी से अखिलेश यादव ने हाथ मिलाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके ही गढ़ में मात देने का ताना—बाना बुना है. शनिवार को पीस और निषाद पार्टी के इन सुप्रीमो की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने इस गठजोड़ का ऐलान किया.
अखिलेश यादव ने दोनों पार्टी से हाथ मिलाने के बाद गोरखपुर लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया है. उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण कुमार को सपा की और से कैंडीडेट घोषित किया. बता दें कि गोरखपुर लोकसभा सीट के तहत निषाद बिरादरी के करीब साढ़े सात लाख मतदाता हैं. निषाद कम्यूनिटी में खासा दखल रखने वाली निषाद पार्टी से हाथ मिलाकर अखिलेश ने गोरखपुर में बीजेपी के खिलाफ अपनी घेराबंदी मजबूत कर ली है. इस अहम संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को पीस पार्टी का भी साथ मिल रहा है. पीस पार्टी से जुड़े मुस्लिमों के वोट को लेकर भी सपा खासी उत्साहित है.
अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने उत्तरप्रदेश में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिये गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से इ0प्रवीण कुमार निषाद पुत्र डा0 संजय निषाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र से
श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टीका अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टीका अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
https://rashtriyadinmaan.com
