PM मोदी ने लॉन्च की 1000 Cr की परियोजनाएं, दमन-दीव के बीच हवाई सेवा शुरु


 

delhi-PM-Modi-launches-launch-of-Daman-Diu-Air-Services-1000-Cr-projects-inauguration-news-in-hindi-230039

 

नई दिल्ली. केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया. यहां पीएम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गैस पाइप लाइन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन के साथ साथ नगरपालिका बाजार की आधारशिला भी रखी.

आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया. वहां मौजूद जनसमूह को देखकर उन्होंने कहा कि दमन के इतिहास में न तो इतना बड़ा जनसैलाब कभी आया होगा और न ही विकास के लिए इतनी बड़ी योजनाएं लागू की गई होंगी.

पीएम ने कहा कि हिन्दुस्तान का कोई राज्य नहीं होगा, जहां का परिवार यहा न रहता हो. हर कोई दमन को अपना घर बना लिया है. अब दमन लघु भारत बन चुका है.

पीएम मोदी ने कहा, अब दमन-दीव को हवाई मार्ग से जोड़ दिया गया है. दमन को सौराष्ट्र से जोड़ दिया गया है और दीव को अहमदाबाद से. इससे यह विकास की धारा से जुड़ गया है.


Scroll To Top
Translate »