अखिलेश यादव ने कहा , उप चुनावों में जीत दलितों और गरीबों की जीत


12065639_940259542676963_1891075641242758028_n
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने  गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट के लिए हुए उप चुनावों में जीत के बाद इस जीत को दलितों को और गरीबों की जीत बताया। योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जीत उन का घमण्ड तोड़ने वाली है।ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि बैलट से चुनाव होता तो जीत और बड़ी होती।
अखिलेश यादव गोरखपुर लोक सभा सीट से चुनाव जीते इन्जीनियर प्रवीण निषाद और फूलपुर से जीते नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल के साथ मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा की मेकैनिकल इन्जीनियर प्रवीण निषाद की जीत नट बोल्ट ठीक कर देगी।
इस दौरान अखिलेश ने बसपा से गठबंधन से लेकर राहुल गांधी और अमर सिंह के बयान पर भी अपनी बात रखी।
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफा देने से खाली हुई फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर जीत को अखिलेश यादव ने गरीबों और दलितों की जीत बताया है। गोरखपुर लोक सभा सीट से चुनाव जीते इन्जीनियर प्रवीण निषाद और फूलपुर से जीते नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल के साथ अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया से मुखातिब थे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की यह हार सीएम योगी आदित्यनाथ का घमण्ड तोड़ने वाली है क्यों की जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया वह बेहद खराब था। उन्होंने सीएम को निशाने पर लेते हुए कहा की सरकार महिलाओं की समाजवादी पेंशन छीन ली है ऐसे में अगर 2022 में सरकार बनती है तो वह 500 रूपए की जगह 2000 पेंशन कर देंगे।

Scroll To Top
Translate »