
मुख्यमंत्री ने विधायक निधि को डेढ़ करोड़ रु0 से बढ़ाकर
02 करोड़ रु0 किए जाने की घोषणा की
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां विधान सभा में विधायक निधि को डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपए किए जाने की घोषणा की है। विधायक निधि को जी0एस0टी0 से मुक्त किया जाएगा, जी0एस0टी0 की राशि की व्यवस्था अलग से की जाएगी। साथ ही, उन्होंने ई-टेण्डरिंग में 01 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाकर 05 लाख रुपए करने तथा इमरजेन्सी के कार्यों को किए जाने के लिए 10 लाख रुपए तक की छूट दिए जाने की भी घोषणा की है।
इसके अलावा, प्रत्येक विधायक को 100-100 हैण्डपम्प अतिरिक्त दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में जहां पर स्थानों पर हैण्डपम्प की आवश्यकता नहीं है या हैण्डपम्प वहां पर ठीक ढंग से कार्य नहीं कर सकते, वहां पर 100 हैण्डपम्प के समतुल्य राशि के अन्तर्गत उतनी संख्या में सबमर्सिबल पम्प लगाने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था विधान सभा और विधान परिषद दोनों सदनों के सदस्यों के लिए बराबर लागू होगी।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप 01 हजार रुपए की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी की जाएगी। पिछले वर्ष यह धनराशि 8,500 रुपए थी और अब यह धनराशि 9,500 रुपए हो जाएगी।
https://rashtriyadinmaan.com
