गांव-किसान को भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं से अलग कर रखा है—-अखिलेश यादव


21404Z2SGVx9kTIPn5O4yH9gd7YF5qvNXhtWw2680176
लखनऊ |
       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार का व्यवहार संवेदनशून्य है। गांव-किसान को भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं से अलग कर रखा है। बागपत के 35 हजार किसानों को गन्ना भुगतान की एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। किसान तबाह हैं। जनसामान्य की जेब से निकालकर नकदी बैंकों में जमा करा ली गई पर अब घरेलू जरूरतों, शादी ब्याह में खर्च के लिए भी धनराशि मिलना आकाश के तारे तोड़ लाने जैसा है।
        अभी इसी सप्ताह बहराइच-सीतापुर जनपदों के दौरे के समय भी बहुत से किसानों ने शिकायत की थी कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा है लेकिन मिलंे न तो गन्ना का उनका पुराना भुगतान कर रही है और न हीं गन्ना की नयी पर्ची दी जा रही हैं। अब किसानों के सामने गम्भीर संकट है कि वे करे तो क्या करें? स्थिति यहां तक अनियंत्रित है कि किसानों को नयी फसल के लिए खेत खाली करने के कारण गन्ना खेतों में आग के हवाले करना मजबूरी हो चली है। यह हाल प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों का है।
 अखिलेश यादव ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में कानूनव्यवस्था पर भाजपा सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। खुद सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं नहीं होती है। महिलाएं एवं नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार बन रहे हैं। मुख्यमंत्री जी केवल कागजी बयान देकर ही एक साल से अपनी गद्दी पर टिके है। उनकी प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं नजर आती है। पूरे प्रदेश में अराजकता है।
         प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी से कुंठित और हताश है। अवसाद में औसतन हर घंटे में एक छात्र आत्महत्या कर रहा है। शंकुतला विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से पूरे प्रदेश में दहषत हैं। एक सरकारी रिपोर्ट बताती है कि देष में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध पांच सौ फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। इनमें 15 प्रतिषत अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं।
वस्तुतः भाजपा सरकार के पास जनसमस्याओं का कोई समाधान नहीं। हर मोर्चे पर उसकी नाकामयाबी झलकती है। इससे बचने के लिए ही भाजपा सरकार फर्जी एनकाउंटर जैसा अमानवीय और जघन्य कृत्य का सहारा ले रही है। जनता इससे डरी-सहमी और आक्रोषित है। याद रहे जनता भी वक्त आने पर चुन-चुन कर हिसाब चुकता करेगी।

Scroll To Top
Translate »