
लखनऊ |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर में स्कूल वैन हादसे से एक दर्जन से अधिक मृतक बच्चों की आत्मा की शांति एवं घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
उन्होंने सरकार से तत्काल घायलों का इलाज कराने एवं पीड़ितों को हर संभव मदद देने की अपील की है। श्री यादव ने राज्य सरकार से पीड़ित परिजनों को 20 लाख प्रत्येक परिवार को मदद दिये जाने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई लूडो खेलते वाहन चला रहा है तो कोई ईयर फोन लगाकर गाना सुनने में मस्त है।
उन्होंने कहा है कि समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय हाइवे के निर्माण और बसों के सुविधाजनक संचालन से लोगों का सफर आराम दायक और सुरक्षित था, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा केवल अच्छी सड़कों से ही नहीं बल्कि अच्छे ड्राईवरों के हाथों में भी होती हैं। ये बात उनको भी समझनी चाहिए और सुनिश्चित भी करनी चाहिए कि जो राज्य की गाड़ी चला रहे हैं। सड़क सुरक्षा की दिशा में यह सरकार पूरी तरह लापरवाह है।
https://rashtriyadinmaan.com
