कैराना उपचुनाव: जाट संघर्ष समिति ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें , जब तक जाट आरक्षण नहीं तब तक बीजेपी को वोट नहीं


1659jfua4tbfhsizpjuiypyxpfufu9hwukcu6195755
 lucknow | कर्नाटक के बाद कैराना में भी भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है। जाट संघर्ष समिति ने जाट विरादरी से बीजेपी के खिलाफ मतदान करने की अपील की है। समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि जब तक जाट आरक्षण नहीं तब तक बीजेपी को वोट नहीं।
कैराना लोकसभा सीट पर आगामी 28 मई को वोट डाले जाएंगे। कैराना में चुनावी घमासान के बीच शनिवार को जाट संघर्ष समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में जाट विरादरी के लोगों से उपचुनाव में बीजेपी को हराने का आग्रह किया गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि बीजेपी ने आरक्षण न देकर जाट विरादरी के साथ धोखा किया है। बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में जाट समाज की एक रैली करने का भी फैसला किया गया।
बैठक में बड़ी तादाद में जाट समाज के युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कैराना लोकसभा सीट पर आगामी 28 मई को मतदान होगा। बीजेपी और विपक्ष गठबंधन उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। विभिन्न समुदाय के लोग अपनी-अपनी समस्याओं व मांगो को लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खेले हुए हैं। शामली के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया है।


Scroll To Top
Translate »