स्व0 राजीव गांधी की देन है ,आज विश्व में भारत सूचना-तकनीक में शिखर पर पहुंचा है —राजबब्बर


Photo Rajiv Gandhi Ji ki Punytithi Malyarpan atUPCC-003
भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी  की पुण्यतिथि के मौके पर
आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लखनऊ |   भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी  की पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) के मौके पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर  सांसद मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर0ए0 प्रसाद ने बताया कि सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कालीदास मार्ग चौराहे पर स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदुपरान्त मालएवेन्यू चौराहे पर स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सर्वधर्म पाठ में गीता पाठ, कुरान पाठ, बाईबिल पाठ एवं कुरान पाठ कर स्व0 राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
श्री प्रसाद ने बताया कि इसके उपरान्त आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने स्व0 राजीव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि जिस महापुरूष ने इस देश की एकता-अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश के गौरव को सर्वोपरि रखा। देश को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने के संकल्प के साथ एक तरफ जहां पंचायतराज का उद्घोष करके गांव, गरीब, किसान को मजबूत करने का कार्य किया वहीं दूसरी तरफ सूचना-तकनीकी का सूत्रपात कर भारत को दुनिया में बराबरी ही नहीं बल्कि शिखर पर पहंुचाने का कार्य किया है। आज विश्व में भारत सूचना-तकनीक में शिखर पर पहुंचा है वह राजीव जी की देन है। उन्होने कहा कि आज कुछ लेाग सूचना-तकनीक को डिजिटल कहकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं ख्याति पाना चाहते हैं लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि डिजिटल के नाम पर पहचान नहीं बनने वाली है। श्री बब्बर ने कहा कि यदि देश की तरक्की और नौजवानों की पहचान बनी तो राजीव जी के कार्यों और उनके सपने से बनी। उन्होने कहा कि राजीव जी आने वाली पीढि़यों के महापुरूष और महानायक हैं। आज उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
गोष्ठी के उपरान्त दो मिनट मौन रहकर स्व0 राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। गोष्ठी का संचालन श्री बृजेन्द्र सिंह ने किया।
श्री प्रसाद ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र प्रकाश गोयल, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक सर्वश्री फजले मसूद, श्री सतीश अजमानी, श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री विनोद चौधरी, श्री हरीश बाजपेयी एवं श्री गजराज सिंह, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, श्री अमीर हैदर, श्री आनन्द प्रताप सिंह, श्री मेंहदी हसन, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री आशुतोष मिश्र, श्री संजय सिंह, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री सुमित नन्दी, श्री विकास तिवारी, श्री दिलप्रीत सिंह, श्री रनवीर सिंह कलसी, श्री राजेश सिंह काली, श्री रामपाल शर्मा,श्री मुन्ना लाल भारती, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री नीरज सैनी, श्री राहुल शुक्ला सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।
उ0प्र0 महिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा मोना, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती शीला मिश्रा, शालिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, प्रेमकला श्रीवास्तव, सिद्धिश्री, मिथलेश त्रिपाठी, मायादेवी, मीना रावत, माया चौबे, बिट्टो, रितू रावत, कमला सिसोदिया, प्रतिमा वर्मा, सुमन अग्रवाल, अनुराधा रावत, वंदना आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 


Scroll To Top
Translate »