M L C यशवंत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर किया मानस पाठ और भंडारे का आयोजन


05 sandeep 01 (39)
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर उत्तर प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए आज 5 जून को बड़ा मंगल के अवसर पर दारुलशफा बी ब्लाक स्थित चन्द्रशेखर चबूतरा पर मानस पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया।

विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित मानस पाठ और भंडारा की शुरुआत दारुलशफा बी ब्लाक में स्थित बजरंगबली के मंदिर में विधिवत पूजा से प्रारम्भ हुई । फिर सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ हुआ। ततपश्चात मुख्यमंत्री योगीनाथ के दीर्घायु होने तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए प्रार्थना की गई।

इस प्रार्थना के बाद लोग चन्द्रशेखर चबूतरे पर पहुंचे जहां आशीर्वादी मुद्रा वाले बजरंग बली के चित्र के समक्ष विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर लोगों ने फिर बजरंग बली से विशेष रूप से आशीर्वाद मांगा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का विकास करने के लिए असीम शक्ति दें।

फिर बजरंगबली और योगी आदित्यनाथ के जयकारे के साथ भंडारा प्रारम्भ हुआ जो देर शाम तक चला। प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता दोपहर से प्रारंभ हुआ तो देर शाम तक बना रहा। प्रसाद ग्रहण करने वालों में विधायक, पूर्व विधायक और पत्रकार भी शामिल थे।


Scroll To Top
Translate »