
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम लाहौरी नगर में चैपाल लगायी। उन्होंने ग्रामीणों से एक-एक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में स्थलीय सत्यापन किया और कहा कि किन्हीं कारणवश जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र व्यक्तियों को सम्बन्धित विभाग कैम्प लगाकर लाभान्वित करे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने कुल 3140.60 लाख रुपए की लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 7071.77 लाख रुपए की लागत की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने गन्ना उत्पादन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के कृषक श्री अचल मिश्र को सम्मानित किया। साथ ही, हाईस्कूल परीक्षा 2018 में जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 श्रुति वर्मा को प्रशस्ति पत्र, मेडल, 21000 रुपए की धनराशि का चेक और टैबलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्राम लाहौरी नगर की निवासी श्रीमती ममता देवी को उज्ज्वला योजना के अन्र्तगत गैस सिलेण्डर प्रदान किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्र्तगत पूजा स्वयं सहायता समूह की सुश्री सुनीता देवी को रिवाॅल्विंग फण्ड की धनराशि तथा श्री अंगेश पुत्र श्री रूपन निवासी मो0 जगतिया ओयल को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की द्वितीय किश्त का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।
इस दौरान पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
——–
https://rashtriyadinmaan.com
