केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हुई बद्सलूकी का शिकार


  -
  lucknow | उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का कोई पुरसाहाल नहीं है। आम महिलाओं की सुरक्षा की बात छोड़िए, यहां तो महिला केंद्रीय मंत्री भी बद्सलूकी का शिकार हो जाती हैं। सोमवार को केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल पर कार सवार यवकों ने फब्तियां कसे और गलत इशारे किए। अनुप्रिया पटेल की शिकायत पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार देर रात मिर्जापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वाराणसी जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर वाली कार में सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। मंत्री के सुरक्षाबलों ने उन्हें मना किया, लेकिन युवकों ने उनकी बातों नजरन्दाज करते हुए केन्द्रीय मंत्री पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। इस दौरान युवकों ने मंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस घटना की शिकायत वाराणसी के एसएसपी आरके भारद्वाज से की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सभी थानों को अलर्ट जारी किया। जगह-जगह बेरिकेटिंग कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। केन्द्रीय राज्यमंत्री के साथ हुई यह घटना सूबे की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा की असलियत को उजागर करती है। योगी सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती आ रही है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी नहीं आ रही है।


Scroll To Top
Translate »