लखनऊ| राज्यपाल राम नाईक से राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों को राज्यपाल ने गंभीरता से सुना और राजपत्रित, शैक्षिक योग्यता संबंधी मामलों में भी निर्देश देने का भरोसा दिया है।
गौरतलब है कि राजकीय आप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी समय से वेतन विसंगतियों समेत कई समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान दिलना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, महासचिव रवींद्र यादव समेत कई कर्मचारियों ने राज्यपाल से मिलकर इसकी जानकारी दी।
राज्यपाल ने राजकीय आप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया है कि वह इसे सरकार के संज्ञान में लाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को मुलाकात और उनकी शिकायतों को सुनने के लिए धन्यवाद दिया है।
मुलाकात करने वालों में राजकीय आप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडी गौतम, कोषाध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव अम्बेडकर संगठन सचिव रश्मि शर्मा और सदयस्य अमृता पाटिल जी मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
